उधम सिंह नगर ऑनलाइन गेमिंग की दोस्ती नाबालिग को पहुंचा गई हिमाचल, दो माह बाद पुलिस ने किया सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई दोस्ती एक 17 वर्षीय किशोरी को घर से करीब एक हजार किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश तक ले गई। करीब दो माह से लापता किशोरी को ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

16 जून को घर से लापता हुई थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी 16 जून 2026 को अपने घर से बिना बताए लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर 25 जून को नानकमत्ता कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

जांच के दौरान पता चला कि किशोरी की पहचान ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान एक युवक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर किशोरी को अपनी बातों में बहलाया और 16 जून को उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिला सुराग

पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य माध्यमों से मिले सुरागों के आधार पर हिमाचल प्रदेश में दबिश दी। वहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल (19) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तम नगर, दिल्ली में रह रहा था। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad