(उधम सिंह नगर)बेसहारा जानवर से टकराकर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बेसहारा जानवर से टकरा सड़क पर गिरे बाइक सवार को अज्ञात वाहन के रौंद जाने से मृत्यु हो गयी। युवक मोबाइल फोन के शोरूम पर कार्य करता था। मृत्यु की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया।

परविंदर सिंह सिंह उर्फ पिंदर आयु 39 पुत्र रंजीत सिंह निवासी अलखदेवा प्रेमनगर थाना गदरपुर मंगलवार रात रुद्रपुर के मोबाइल शोरूम के बंद होने पर बाइक से घर वापस लौट रहा था। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे गदरपुर मार्ग पर करतार हवेली के सामने डिवाइडर पर बैठे बेसहारा जानवर के सड़क पर आ जाने पर उससे टकरा कर बाइक गिर गयी।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई

इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नही रख पाया और परविंदर सिंह को रौंदता हुआ निकल गया। परविंदर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को रात में मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार सुबह शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़ व पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच स्वजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad