लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव से दो दिन पहले बाजार में फिर गूंजा पूर्व फौजी नंदन सिंह राणा का नाम, व्यापारियों का मिला भरपूर समर्थन

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं इकाई के चुनाव को लेकर बाजार में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से ठीक दो दिन पहले महामंत्री पद के प्रत्याशी नंदन सिंह राणा को व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखाई दिया। चुनाव प्रचार के दौरान राणा के समर्थन में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे और उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट


बाजार क्षेत्र में निकाले गए जनसंपर्क अभियान के दौरान नंदन सिंह राणा का व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उनका माल्यार्पण और अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि राणा लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत होगा।


नंदन सिंह राणा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वह व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार की व्यवस्थाओं में सुधार और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)


चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मिल रहे व्यापक समर्थन से राणा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में चुनाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं और व्यापारी अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, सभासद धन सिंह बिष्ट और अधिवक्ता इंदर सिंह तुलेड़ा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad