उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: डामटा के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौतडामटा क्षेत्र में दुर्घटना: SDRF और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी न्यूज़ – जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बड़कोट तहसील से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डामटा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चौकी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बड़कोट से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और नौगांव से फायर सर्विस की टीम भी मौके पर बुलाई गई। संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार तक पहुंचकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

मृतकों की पहचान तुषार सिंह (25) पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण कार खाई में जा गिरी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad