पत्नी की मौत के बाद परिवार में पसरा था मातम, कमरे के अंदर गर्लफ्रेंड के साथ मिला पति… गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। जिला मुख्यालय के समीप ग्वाड़ गांव में कुसमा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति विक्रम लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच, पत्नी की मौत के बाद घर में शोक का माहौल होने के दौरान पति के एक अन्य महिला के साथ घर में मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

घर में दूसरी महिला मिलने पर भड़के ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, बीती रात मृतका के बच्चों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी कि उनके पिता विक्रम लाल घर में एक महिला के साथ मौजूद हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने घर को बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर घर के अंदर गांव के पास की ही एक विधवा महिला मिली। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

घटना के बाद गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर कुसमा देवी की मौत के मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।

23 सितंबर को मिला था कुसमा देवी का शव

बताया गया कि 23 सितंबर को ग्वाड़ गंगलोल गांव स्थित घर में कुसमा देवी का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में मृतका की बहन ने उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भंडारी के अनुसार, विक्रम लाल और महिला के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कुसमा देवी की मौत के मामले में उनके पति को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस ने विक्रम लाल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, उसके साथ मिली महिला से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

बताया गया कि विक्रम लाल के दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि उसके साथ मिली महिला के भी दो बच्चे हैं। कुसमा देवी की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है।

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad