नौकरानी ने रील में पहन लिए चोरी के गहने : WhatsApp स्टेटस देख मालिकन के उड़े होस, खुल गया 10 लाख की चोरी का राज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून आइटी पार्क में रहने वाली एक महिला के एक वर्ष पहले हीरे व सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। उन्होंने खुद गहनों की तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं लग पाया।

नौकरानी पर शक हुआ, लेकिन नौकरानी उनके साथ खुद पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो उन्हें उस पर विश्वास हो गया। नौकरानी के वाट्सएप स्टेट्स व इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें उसने वहीं गहने पहने हुए हैं। शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक साल पहले हुई थी चोरी

पुलिस को दी तहरीर में नितिशा वत्स निवासी सिक्का किमाया ग्रीन दून आइटी पार्क ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जब वह दून रिपब्लिक अपार्टमेंट भागीरथी पूरम जाखन में निवास कर रही थी तो उनके निवास से दो हीरा जड़ित अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक हीरा जड़ित पेंडेट चोरी हो गए। उन्हें नौकरानी विमला देवी पर संदेह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  तड़के 3 बजे गौशाला में मौत बनकर घुसा भालू, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चारो सदस्यों पर भी किया हमला

जब उससे इस संबंध में विमला देवी से पूछताछ की तो उसने गहने चोरी करने से साफ मना कर दिया और कहा कि इसकी पुलिस में शिकायत करेंगे। उस समय उन्होंने पूरा सहयोग दिखाया और खुद भी पुलिस के पास शिकायत करने के लिए गई।

रील से हुआ मामले का खुलासा

शिकायतकर्ता ने बताया कि विमला देवी के व्यवहार को देखते हुए विश्वास हुआ कि कहने किसी और ने चुराए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने घर में हर जगह गहनों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। 29 जून की सुबह उन्होंने विमला देवी के वाट्सएप स्टेट्स और इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें वह गहने पहने दिखाई दे रही है।

अब उन्हें यकीन हो गया है कि गहने विमला देवी ने ही चोरी किए थे। इस मामले में उन्होंने 29 जून को जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताया गया है कि वर्तमान में चौकी में महिला कांस्टेबल उपस्थित नहीं है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त

कीमत करीब 10 लाख रुपये

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपित महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में विमला ने स्वीकार किया कि वह नितिशा वत्स के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने घर के लॉकर में रखे महंगे आभूषण कई बार देखे थे, जिससे उसके मन में चोरी करने का लालच आ गया। मौका मिलते ही उसने लॉकर से गहने चुरा लिए। चोरी के बाद उसने मालकिन को भरोसे में लेकर यह यकीन दिलाया कि गहने शायद कहीं और रख दिए गए होंगे।
महिला ने बताया कि उसने कई बार चोरी के आभूषण बेचने की कोशिश की, लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने आरोपित विमला, निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी बापू नगर, जाखन, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad