आबादी में घुसा तेंदुआ कटहल के पेड़ पर चढ़ा, वन विभाग ने ट्रैंक्यूलाइज कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

खबर शेयर करें 👉

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के लूटाबढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ आबादी के बीच स्थित कटहल के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को पेड़ पर देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेंजर पूरन सिंह खनायत के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा।
रेस्क्यू के बाद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे हाथीडंगर जोन के करीब 100 एकड़ वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अनुसार तेंदुआ मादा है और गर्भवती भी है। उसकी उम्र लगभग चार से पांच साल के बीच आंकी गई