चोरी का इरादा बदला: होमस्टे में मिली शराब, पूरी बोतल पीकर सो गया युवक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर में रात को बंद होम स्टे में एक युवक चोरी के इरादे से भीतर घुस गया। कमरे छानने के बाद किचन में मिली शराब की बोतल ने युवक के चोरी के इरादे बदल दिए। रात में पूरी बोतल गटक युवक भीतर ही सो गया।


सुबह भवन स्वामी पहुंचे तो दरवाजा खुला व भीतर एक अनजान युवक को देख दंग रह गए। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों ने जताया स्नेह, दीर्घायु की कामना की

जानकारी के मुताबिक शहर निवासी प्रदीप बोरा का अयारपाटा क्षेत्र में घर है। जिसके समीप ही वह होमस्टे का संचालन करते है। सोमवार रात होमस्टे बंद कर वह घर चले गए। इस दौरान कोई कर्मचारी भी होमस्टे में मौजूद नहीं था। रात करीब 12:30 बजे एक युवक चोरी के इरादे से भीतर घुस गया। सभी कमरे छानने के बाद जब उसे कोई कीमती चीज नहीं मिली तो वह किचन में पहुंचा। जहां शराब की बोतल रखी देख उसके इरादे बदल गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन


पूरी रात भीतर बैठ वह पूरी बोतल गटक गया। नशा अधिक होने के कारण भीतर ही सो गया। सुबह होमस्टे कर्मी व स्वामी पहुंचे तो दरवाजा खुला व भीतर युवक लेटा मिला। उठाने पर वह गाली गलौच पर उतर आया। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर भी सौपी। सूचना पर युवक के स्वजन भी कोतवाली पहुंच गए। जहां स्वजनों ने बेटे के नशेड़ी होने की बात बताई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad