लालकुआं विधानसभा के इस गांव का परिवार ठगों के जाल में फंसा, विदेश नौकरी के नाम पर लाखो की ठगी

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ग्रामीण को उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ठगों ने ₹5.15 लाख की ऑनलाइन चपत लगा दी। ठगों ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी दिखाए थे। पीड़ित की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू (दुर्गापाल वर्मा) निवासी हीरा सिंह खोलिया ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताते हुए ठगों ने उन्हें झांसे में लेने के लिए कुछ फर्जी वीजा और नौकरी से जुड़े नकली दस्तावेज दिखाए, जिससे हीरा सिंह उन पर भरोसा कर बैठे। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पीड़ित से कुल ₹5.15 लाख की धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी और न ही कोई ठोस जवाब मिला, तब पीड़ित को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत लालकुआं कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर उनकी तलाश में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad