यहां बाजार गया ठेकेदार : सीसीटीवी में कैद हुए टप्पेबाज, पीछे से कार का शीशा तोड़ ले उड़े 5 लाख

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। शहर में टप्पेबाजों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीटी गंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा करीब पांच लाख रुपये की नकदी से भरा बैग और अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती निवासी जुबैर अली पेशे से ठेकेदार हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह किसी कार्य से बीटी गंज पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार नहर के दाएं किनारे स्थित नलकूप खंड कार्यालय के समीप खड़ी कर बाजार चले गए। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

कार की जांच करने पर अंदर रखा बैग गायब था। जुबैर अली ने बताया कि बैग में करीब पांच लाख रुपये की नकदी के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत गंगनहर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad