10 महार रेजिमेंट का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़/लालकुआं। 10 महार रेजिमेंट का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सेवा में रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, अनुशासन और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 15 नवंबर 1962 को 10 महार रेजिमेंट की स्थापना हुई थी। स्थापना के बाद से अब तक रेजिमेंट का सफर अनेक उपलब्धियों, वीरता और गौरवशाली सैन्य परंपराओं से भरा रहा है। रेजिमेंट के वीर जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा और आपदा के समय तक प्रत्येक चुनौती का सामना पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ किया है।
उन्होंने कहा कि सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल है। सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास में अनेक वीर सैनिकों का योगदान और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल के पूर्व सैनिक संगठन की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसकी एकता, आपसी सहयोग और अनुशासन में निहित होती है। सभी पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों को सैन्य परंपराओं, राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की स्थापना एवं उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों के हितों, सम्मान और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीदों का त्याग और उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा, संगठन की एकता और रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर 10 महार कुमाऊँ मंडल सैनिक संगठन के अध्यक्ष से.नि सूबेदार मेजर ईश्वरी दत्त पाठक, मुख्य अतिथि से.नि सूबेदार मेजर कैप्टन तेज सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष से.नि सूबेदार मेजर कैप्टन गणेश सिंह डसीला, से.नि हवलदार संजू, उमेश जोशी सहित तमाम सेवानिवृत्ति जवान मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम का संचालन से.नि सूबेदार जगत सिंह ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad