हल्द्वानी के भगवानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक: वॉक पर निकली महिला से लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में गुरुवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने कानों के झुमके लूट लिए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग महिला रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाश उनके पास पहुंचे और कानों से झुमके झपटकर मौके से फरार हो गए। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सुबह के समय भी अपराधी बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
लोगों ने भगवानपुर और आसपास के इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने, मॉर्निंग पेट्रोलिंग शुरू करने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad