(उत्तराखंड) शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन और गुणवत्ता सुधार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 पर शासन ने अंतिम मुहर लगा दी है।
इस वर्ष कुल 19 शिक्षकों को शिक्षक दिवस, पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, दोनों की करंट लगने से मौत

घोषित सूची के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 12 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा, छह शिक्षक माध्यमिक शिक्षा एवं एक शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उत्तरकाशी से शामिल हैं। चयन समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर बीते 13 फरवरी 2026 को आयोजित चयन समिति की बैठक में शिक्षकों का चयन किया गया था। इसके बाद शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति दी गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, शिक्षण विधियों में सुधार, छात्र हित में विशेष प्रयास और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

चयनित शिक्षकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad