हल्द्वानी बस स्टेशन में युवक की अचानक मौत, मचा हड़कंप

Close Up Shot Focused on Yellow Tape Showing Text Police Line Do Not Cross. Restricted Area of a Crime Scene. Bokeh Background with Flickering Siren Lights. Forensics Team Working on a Case

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में गुरुवार को एक युवक की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।
युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार मूल रूप से नथुवाखान सुयालगाड़ निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह रात से ही बस स्टेशन परिसर की एक बेंच पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक युवक बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख आसपास बैठे लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।
घटना की सूचना तत्काल रोडवेज कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad