हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्र गुट भिड़े, जमकर मारपीट; पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज होने के साथ ही छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी बढ़ती जा रही है। इससे कॉलेज परिसर का माहौल प्रभावित हो रहा है। छात्र गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


इसी क्रम में शनिवार को कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉलेज परिसर में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्रसंघ चुनाव से पहले सामने आई इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad