देहरादून में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का लोक भवन घेराव, 100 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पेपर लीक मामलों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक भवन घेराव के लिए कूच किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैंट रोड स्थित सेंट्रो मॉल के पास एकत्र हुए और लोक भवन की ओर बढ़ने लगे।
पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

बाद में पुलिस ने सूर्यकांत धस्माना, राजेंद्र भंडारी, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सुजाता पॉल, प्रतिमा सिंह, सोनिया आनंद, सुमित खन्ना, वीरेंद्र पोखरियाल, पिया थापा सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
उनका कहना था कि जब तक देश के युवाओं और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad