बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर सख्ती: अब बिना जेब की ड्रेस में होगी दान की गणना

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में दान व चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर अब बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
इसके तहत चढ़ावा गणना की दशकों पुरानी परंपरा में बदलाव किया गया है। अब ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को बिना जेब की ड्रेस पहनकर अनिवार्य रूप से गणना स्थल पर मौजूद रहना होगा।
थाली भेंट गणना स्थल पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों की संख्या एक से बढ़ाकर तीन कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

बताया गया कि चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद गणना में पांच कर्मचारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया है।
गणना में सहयोग करने वाले साधु-संतों, नागरिकों व यात्रियों को पहले तलाशी देनी होगी। इसी के बाद उन्हें गणना स्थल पर भेजा जाएगा।
कंट्रोम रूम में मौजूद कर्मचारी गणना की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार का संदेह होने पर इसकी सूचना तत्काल मंदिर अधिकारी को देंगे।
गणना में शामिल होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों समेत अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज होगी। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्धिवेदी ने बताया कि गणना स्थल पर लगाए गए कैमरों में पल-पल का रिकार्ड दर्ज होगा।
मंदिर समिति गणना में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी तय करने जा रही है। उनके वस्त्र बिना जेब के होंगे। साथ ही वे गणना स्थल पर कोई सामान भी नहीं ले जा सकेंगे।
इसके अलावा अन्य लोगों से भी सुझाव लेकर गणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad