युवाओं से संवाद के बाद लौट रहे राहुल गांधी संग हुआ कुछ ऐसा की ऋषिकेश के बीच मे ही रोकना पड़ा काफिला

खबर शेयर करें 👉

डोईवाला (देहरादून)। देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास पेड़ों की कटाई के विरोध में धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित करीब 4,000 पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमी पिछले 11 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। इसी दौरान आंदोलनकारियों ने राहुल गांधी का काफिला रुकवाकर उन्हें अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम


मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शालू भाटिया भावुक हो गईं। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप था कि आंदोलन में शामिल लोगों को परेशान किया जा रहा है, बच्चों तक को हिरासत में लिया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


शालू भाटिया ने कहा, “सर, हम पिछले 11 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। स्कूल के बच्चों तक को उठा लिया जाता है और आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।”


राहुल गांधी ने आंदोलनकारियों की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस विषय पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से भी आंदोलनकारियों के संपर्क में रहने और उन्हें हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
राहुल गांधी के समर्थन के बाद आंदोलनकारियों में नया उत्साह देखने को मिला। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल पेड़ों को बचाने की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad