SIR ड्यूटी में बवाल : फार्म भरवाने पहुँचे बीएलओ पर टूट पड़े दो युवक, महिलाओं ने बचाई बीएलओ की जान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) ड्यूटी पर गए बीएलओ के साथ दो युवकों ने गाली-गलौज करने के बाद मारपीट कर दी।


आरोप है कि दोनों आरोपित नशे में थे। बीएलओ की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


पुलिस को दी तहरीर में अमित कुमार सिंह प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज, मिसरास पट्टी ने बताया कि रविवार को वह एसआइआर ड्यूटी पर नई बस्ती जूनियर हाईस्कूल के निकट गए थे।


शिकायतकर्ता ने बताया कि एसआइआर के तहत फार्म भरने के लिए वह पहले दे चुके हैं और अब फार्म वापस लेने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

इसी दौरान आरोपित दो भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों भाई नशे में थे।
वहां पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उन्हें काफी मशक्कत के बाद छुड़वाया। यदि महिलाएं बीच बचाव नहीं करतीं तो आरोपित उन्हें नुकसान पहुंचा सकते थे।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार


कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सूरज मंडल व नीरज मंडल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad