एसआईआर सर्वे पूरा : 14 जुलाई से शुरू होगा दावा-आपत्ति का दौर, बीएलओ के पास जाकर जुड़वाएं नाम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एक महीने तक चले घर-घर सर्वे के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम इस सूची में शामिल नहीं है, तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। निर्वाचन आयोग 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर देगा, जिसके माध्यम से छूटे हुए नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जा सकेंगे।


इसके लिए संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करना होगा। बीएलओ के पास उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के बाद निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन जमा करना होगा।
आठ जून से आठ जुलाई तक चला एसआईआर अभियान
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 8 जून से 8 जुलाई तक चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और आवश्यक प्रपत्र भरवाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन


सर्वे के बाद नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में दर्ज 7,65,135 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए, जिन्हें विभिन्न कारणों से अन-कलेक्टिबल (Uncollectible) श्रेणी में रखा गया। इनमें 10,182 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, 45,763 लोग दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके थे, जबकि 4,480 मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत पाए गए। इसके अलावा 11,142 ऐसे मतदाता भी मिले, जिनसे कई प्रयासों के बावजूद बीएलओ संपर्क नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम


इसी सत्यापन के आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई है। यह सूची 14 जुलाई से बूथवार बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी, जहां मतदाता अपना नाम जांच सकेंगे और आवश्यकता होने पर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें


सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अंतिम सूची से बिना प्रक्रिया के नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो वह 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकता है। साथ ही 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाता भी इस अवधि में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे।

सांकेतिक फ़ोटो:-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad