पानी का जलस्तर बढ़ते ही टापू पर फंसे सात लोग, SDRF ने बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध संतला देवी मंदिर के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
भारी बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सात व्यक्ति नदी के बीचों-बीच बने एक टापू पर फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

अचानक बढ़ा पानी

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को आपातकालीन सूचना मिली कि संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और कुछ लोग टापू पर फंस गए हैं, जिन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

नदी का बहाव तेज था और किनारे अत्यधिक फिसलन भरे थे। इसके बावजूद प्रशिक्षित जवानों ने अपनी पेशेवर दक्षता और साहस का परिचय देते हुए विशेष रेस्क्यू उपकरणों व रस्सियों की मदद से टापू तक पहुंच बनाई।
एक-एक कर सभी सात व्यक्तियों को नदी की तेज धारा से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक संभावित बड़ी जनहानि को टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad