नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन और ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन के अवसर पर 23 सितंबर को नैनीताल नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ के चलते बढ़ने वाले यातायात दबाव तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मां नंदा-सुनंदा के डोलों का धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
