( रुद्रपुर ) रंपुरा में पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मोबाइल तोड़ा; तीन हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रंपुरा में मार्कशीट सत्यापन के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस दौरान महिलाओं ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दूसरे का मोबाइल तोड़ दिया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मी एक छात्रा की मार्कशीट और संबंधित अभिलेखों की जांच के लिए वार्ड-24 स्थित जीएस पब्लिक स्कूल पहुंचे थे।

वहां प्रधानाचार्य के मौजूद न होने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेज में जिस मकान को किराये का दर्शाया गया था उसकी वास्तविक स्थिति के लिए पूछताछ की जा रही थी।इसी दौरान कुछ महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि महिलाओं ने एक सिपाही के साथ हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

वहीं दूसरे सिपाही ने जब मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश सिंह दानू और रंपुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दो महिलाओं और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

पुलिस टीम घायल सिपाही को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और इलाज के साथ ही चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।
तीन महीने बाद फिर हुआ हमला
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यानी एक फरवरी 2026 को स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची एएनटीएफ और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस पर पथराव और हमला हो चुका है। उस समय एक कांस्टेबल घायल हुआ था। तीन महीने बाद फिर वर्दी पर हुए हमले ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मी अपने नियमित सरकारी कार्य और सत्यापन प्रक्रिया के तहत मौके पर गए थे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad