गोला पुल पर लगेगा सुरक्षा जाल, आत्महत्या की घटनाओं पर रोक लगाने की पहल शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया रोड-गोला पुल लिंक मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य और अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग को बाढ़ सुरक्षा कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

साथ ही गोला पुल पर लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा जाल (नेट) लगाने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गई है। बीते वर्ष मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए चोरगलिया रोड रेलवे फाटक से गोला पुल को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

हालांकि सड़क का मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन गोला नदी में बनाई जा रही सुरक्षा दीवार अभी तक पूरी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। हाल ही में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने भी मौके का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad