(दुःखद खबर) लालकुआँ हंसता-खेलता युवा चेहरा हुआ खामोश, क्षेत्रभर में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के सहयोगी सोनू पांडे का अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से आकस्मिक निधन हो गया।

क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव आगे रहने वाले सोनू पांडे के आकस्मिक निधन से पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के पिछले 15 वर्षों से निकटतम सहयोगी एवं बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे उम्र 30 वर्ष का आज दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ, परंतु इसी दौरान देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, सोनू पांडे के निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

उल्लेखनीय है कि सोनू पांडे पिछले 15 वर्ष से क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी थे, और जी जान से क्षेत्र के विकास में उनके साथ जुटे हुए थे, अचानक उनके द्वारा यह जानलेवा कदम उठा लेने से लोग सकते में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

फाइल फोटो- सोनू पांडे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad