जल जीवन मिशन की सच्चाई पर सत्ताधारी भाजपा विधायक का बड़ा हमला: बोले मोदी जी कहकर कुछ न होगा, देखे वायरल वीडियो

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी : शनिवार को गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में हुई जिला योजना की बैठक में कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने दोटूक कहा कि जेजेएम ने ऐसा त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रखा है कि साल 2027 का विधानसभा चुनाव बहुत मुश्किल हो जाएगा। केवल मोदी जी मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जेजेएम बदहाल
सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ विधायक की ओर से की गई यह सख्त टिप्पणी यूं ही नहीं आई है। पहाड़ से लेकर भाबर और तराई तक के इलाकों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जेजेएम बदहाल है। नैनीताल जिले में जेजेएम के तहत 46 प्रतिशत ही काम हुआ है। कुल 525 योजनाओं में से 469 ही रिपोर्टेड हुई हैं, जबकि 539 गांव अभी योजना से वंचित हैं। इसी तरह ऊधम सिंह नगर में कागजों में 98.43 प्रतिशत घरों में कनेक्शन पहुंच चुका है, जबकि पड़ताल में इन दावों में लीकेज ही लीकेज नजर आए थे। उधर, बागेश्वर में पड़ताल के दौरान ऐसे-ऐसे गांव सामने आए, जिनमें नल तो लग गए लेकिन महीनों से एक बूंद पानी भी नहीं टपका। चंपावत में बाराकोट क्षेत्र में तीन वर्ष बाद भी कार्य अधूरा पड़ा था। रैघाड़ा पंपिंग पेयजल योजना के तहत टैंक बनाने का काम स्लैब निर्माण से आगे ही नहीं बढ़ सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ विधायक ने वही बातें कहीं, जो जागरण अभियान में आया था सामने
बंशीधर भगत ने कहा कि जेजेएम के लिए मोहल्ले की गलियां और राइजिंग लाइन खोदी। फिर नलकूप बनाए गए। अब ओवरहेड टैंक बन रहे हैं। इसमें तीन वर्ष का समय लग गया। लंबे समय से सड़कें खुदी गई हैं। बजट की बहुत कमी हो गई है। यही बातें 23 से 27 फरवरी 2026 के बीच चलाए गए जागरण के अभियान के दौरान भी सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

पड़ताल के दौरान नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र में ऐसा गांव भी मिला जहां जेजेएम का महज 30 प्रतिशत काम हुआ था। देवला तल्ला नामक इस गांव के नलकूप में मोटर तक नहीं लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

इसी तरह सांसद अजय भट्ट, ब्लाक प्रमुख मंजू गौड़, जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा के आवास वाले कमलुवागांजा मेहता में 40 प्रतिशत क्षेत्र में पाइपलाइनें नहीं बिछ पाई हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। जहां पाइपलाइनें और कनेक्शन दोनों लगे हैं तो वहां पानी का प्रेशर ही नहीं आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad