(रुद्रपुर) फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का शिकंजा, रेस्टोरेंट संचालक समेत दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर में एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

रुद्रपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर एसटीएफ ने रेस्टोरेंट संचालक समेत दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

इस कार्रवाई में दो पिस्टल और 31 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

उन्होंने बताया कि जांच के बाद चार जून को काशीपुर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी विवेचना के क्रम में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में सितारगंज-रुद्रपुर में दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

जहां से ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, बरेली (उप्र) व हाल सितारगंज निवासी और सरदार रेस्टोरेंट के संचालक करनजीत सिंह और नियर मंडी, सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad