रुद्रपुर दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार : दर्दनाक शारीरिक संबंध बनाकर शूट करता था अश्लील वीडियो, चार ससुराली नामजद मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी निशा भटनागर ने तहरीर में बताया कि उनका पहला विवाह समाप्त हो चुका था। इसके बाद 5 जुलाई 2025 को उनका दूसरा विवाह पंजाब के लुधियाना जिले के ग्राम दुगरी निवासी दीपक चावला, पुत्र सुभाष चंद्र चावला, से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

पीड़िता का आरोप है कि विवाह के दूसरे दिन से ही पति दीपक चावला, सास कांता चावला और ननद रीना व सीमा दहेज कम लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कई बार मायके से नकदी भी मंगवाई। जब मायके वालों ने आर्थिक असमर्थता जताई तो प्रताड़ना और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके लौट आई।

पीड़िता ने बताया कि उसने गाजियाबाद हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। लेकिन वहां भी कथित उत्पीड़न जारी रहा। अंततः 14 नवंबर 2025 को उसका भाई उसे वापस मायके ले आया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास और दोनों ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad