हल्द्वानी में सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से सिपाही गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के समीप डंपर ने बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहने सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक हाथ पूरी तरह अलग हो गया है। निजी अस्पताल के न्यूरोसर्जन के सहयोग से अस्पताल की टीम देर रात तक आपरेशन में जुटी रही।
टीपी नगर चौकी में तैनात सिपाही पुष्कर रौतेला सोमवार की शाम रुद्रपुर की फारेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट लेकर वापस लौट रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकरा गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

एसटीएच के न्यूरोसर्जन डा. अखिलेश जोशी समेत निजी अस्पताल से न्यूरो सर्जन डा. अजय बजाज को बुलाया गया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग से लेकर एनेस्थीसिया की टीम खबर लिखे जाने तक इलाज में जुटी रही।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी अस्पताल पहुंच गए। वह न्यूरोओटी में पहुंचे और मरीज की स्थिति देखी।
एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि घायल का दाहिना हाथ पूरी तरह अलग कर दिया गया है। सिर की हड्डियां गंभीर रूप से चोटिल हैं।
घायल को लगातार ब्लड की जरूरत पड़ रही है। घायल को बेहतर उपचार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad