देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के मंदाकिनी विहार में धार्मिक भजन का विरोध करने वाले विशेष समुदाय के खिलाफ काली सेना ने मोर्चा खोला।
सेना के पदाधिकारियों ने विशेष समुदाय की दुकान के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके साथ ही पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भारी पुलिस फोर्स तैनात
शनिवार को मंदाकिनी विहार स्थित विशेष समुदाय की दुकान के बाहर काली सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। किसी तरह का विवाद न हो, इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उक्त दुकान को बंद करावा दिया।
कार्यकर्ताओं ने पहले जमकर नारेबाजी की, उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। काली सेना के प्रदेश प्रमुख भूपेश जोशी ने आरोप लगाए कि क्षेत्र की एक हिंदू महिला धार्मिक भजन सुन रही थी। पास में ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही विशेष समुदाय की महिला और उसके पति ने समुदाय के अन्य लोगों को बुलाकर महिला को बुरी तरह पीटा। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप लगाए कि विशेष समुदाय के लोग महिला के स्वजन को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। चेतावनी दी कि महिला को परेशान करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सेना के महामंत्री अजय कक्त्वान, अनूप कक्त्वान, निखिल प्रताप, वैभव, राजेश रावत, अजय नेगी, राकेश कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
