रुद्रपुर। देर रात यूपी नंबर की लाल कार ने शहर की सड़क पर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान जहां एक बाइक सवार को टक्कर मारकर बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गई।
वहीं कई अन्य राहगीर भी तेज अनियंत्रित कार की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। यह देख कुछ लोगों ने उसका पीछा किया तो किच्छा बाइपास रोड स्थित मोदी मैदान के पास उसका टायर फट गया।
उसमें सवार युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही कार नंबर के आधार पर पुलिस उसमें सवार युवकों की तलाश में जुट गई है।
बाइक को 200 मीटर दूर तक घसीटा
गुरुवार देर रात 10 बजे के आसपास सिविल लाइन रोड में एक कार यूपी-16-एएम-9864 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तो चाेटिल हो गया लेकिन कार सवार बाइक को दो सौ मीटर दूर तक घसीट कर ले गए। इसके बाद वह तेजी से कार को नैनीताल रोड की तरफ ले गए।
इस दौरान सड़क किनारे चल रहे कुछ लोग भी कार की चपेट में आने से बचने के लिए तेजी से भागे, तो वह भी चोटिल हो गए। यह देख कुछ बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवकों का पीछा किया। जिसके बाद कार सवार नैनीताल रोड, आवास विकास, रविंद्रनगर रोड होते हुए किच्छा बाइपास रोड की तरफ गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
