किच्छा की सियासत में गरमाया मुकाबला, राजेश प्रताप सिंह के नामांकन में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम; संदीप अरोड़ा भी मैदान में

खबर शेयर करें 👉

किच्छा नगर पालिका चुनाव में महासंग्राम, भाजपा के संदीप अरोड़ा और कांग्रेस के राजेश सिंह किया नामांकन

शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन किया. इस दौरान दोनों नेताओं शक्ति प्रदर्शन भी किया.

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी महासंग्राम शुरू हो गया है. किच्छा और सिरौली कला को अलग-अलग नगर निकाय बनाए जाने के बाद अब चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. आज भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है. कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के कई बड़े नेता और विधायक मौजूद रहे. दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं.

उधम सिंह नगर के किच्छा में नगर पालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही राजनीतिक मुकाबला भी तेज हो गया है. लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के बीच अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. कोर्ट के आदेश के बाद किच्छा नगर पालिका और सिरौली कला नगर पालिका को अलग-अलग किए जाने के बाद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

किच्छा नगर पालिका चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन.

बीजेपी प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ने किया नामांकन: भारतीय जनता पार्टी की ओर से संदीप अरोड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया. संदीप अरोड़ा ने कहा कि अगर जनता उन्हें नगर पालिका की जिम्मेदारी देती है तो केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने पेयजल, जल निकासी और नगर की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संदीप अरोड़ा की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि किच्छा की जनता भाजपा के साथ है और पार्टी प्रत्याशी को करीब सात से दस हजार मतों के अंतर से जीत हासिल होगी. प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद यह चुनाव राजेश शुक्ला के लिए भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किया नॉमिनेशन: दूसरी ओर कांग्रेस ने राजेश सिंह को मैदान में उतारा है. कांग्रेस प्रत्याशी ने भी समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस मौके पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता के पूर्व विधायक और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष की सीट जीतकर इसे विधायक तिलकराज बेहड़ की झोली में डालना है. उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस भाजपा को किच्छा विधानसभा सीट पर हराने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी.

बीजेपी पर साधा निशाना: वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की राजनीति को लेकर भी निशाना साधा. राजेश सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और विभाजन की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की ओर से साम, दाम, दंड और भेद अपनाए जाने की आशंका है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सजग रहना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और भाजपा को जवाब देने की अपील की. साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को दस हजार मतों से हराने की बात कही.

कांग्रेस और बीजेपी की बीच सीधा मुकाबला: किच्छा नगर पालिका चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला दिखाई देने लगा है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. नामांकन के साथ ही दोनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अब आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad