अल्मोड़ा में बारिश का कहर: मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पहाड़ी से खिसका भारी मलबा आवासीय मकान में घुस गया, जिसकी चपेट में घर के अंदर मौजूद तीन लोग आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, उनके पुत्र मनीष (17) और पुत्री कल्पना (19) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उडयूडा में भारी बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad