भीमताल में बारिश बनी आफत: अलचौना के पांडेचौर में घरों में घुसा पानी, पहाड़ी से गिर रहा मलबा (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भीमताल के अलचौना गांव के पांडेचौर क्षेत्र में बारिश के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। यहां घरों के भीतर पानी घुसने के साथ ही पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री में ध्वस्तीकरण या खनन का खेल? SDM रेखा कोहली ने किया निरीक्षण, पत्रावली तलब; तीन माह बाद जेई की तैनाती, गहरी खुदाई से मलबे के निस्तारण और CCTV फुटेज तक होगी पड़ताल

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को घरों के साथ ही रास्तों और जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती जा रही है। पहाड़ी से मलबा गिरने और घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव के इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं अध्यक्ष बीसी भट्ट के नेतृत्व में लालकुआ में श्रीरामलीला की तैयारियों का शंखनाद, शनिवार यानी कल(05 सितम्बर) से शुरू होगी तालीम

बरसात के मौसम में भीमताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा गिरने और जलभराव का खतरा बढ़ जाता है। अलचौना के पांडेचौर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों की मुश्किलों को साफ तौर पर बयां कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बेटी की सगाई में दावत के लिए काट दी गाय :दुकान और घर से 20 किलो गोमांस बरामद,औजारों के साथ दो गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad