मोटाहल्दू(लालकुआँ) में खनन वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल, डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (लालकुआं) क्षेत्र के मोटाहल्दू बाजार में गुरुवार सुबह खनन डंपर की तेज रफ्तार ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। लालकुआं की ओर से खनन सामग्री खाली कर गौला नदी की तरफ जा रहे एक डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी की बहू गीता जोशी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बेटी अंशिका जोशी को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशनपुर सकुलिया निवासी गीता जोशी पत्नी स्वर्गीय गिरीश चंद्र जोशी गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी पुत्री अंशिका जोशी के साथ स्कूटी से मोटाहल्दू बाजार स्थित अपनी दुकान के लिए निकली थीं। बताया गया कि दोनों हाईवे पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी पीछे से आ रहे डंपर संख्या यूके04सीबी-5780 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ जग्गी बंगर में सुबह घर की टंकी में दिखा अनचाहा मेहमान, देखते ही थम गईं सांसें (देखे वीडियो)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी गीता जोशी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे और अन्य लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पलक झपकते उजड़ गए चार घर: अल्मोड़ा में कार हादसे ने ली चार जिंदगियां

घटना के बाद डंपर चालक के व्यवहार को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक ने हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनसे उलझना शुरू कर दिया और उल्टा स्कूटी चला रही अंशिका से लाइसेंस मांगने लगा। आरोप यह भी है कि चालक ने युवती के साथ बदसलूकी की और धमकी भरे अंदाज में बात की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
हादसे के बाद क्षेत्र में खनन वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने मोटाहल्दू चौराहे को लगातार हो रही दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस कट को तत्काल बंद कर अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोरापड़ाव की तरह अब मोटाहल्दू चौराहा भी हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) SIR: जिनके प्रपत्र जमा नहीं हुए, उनके दोबारा सत्यापन की जोगी जाँच,; 92% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा

स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर दौड़ रहे खनन डंपरों की गति पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए और दुर्घटना संभावित इस कट को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad