देवभूमि (उत्तराखंड) में पेपर लीक पर प्रदर्शन, लिखा- ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, बच्चों की मौत का हिसाब दो’

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर तहसील परिसर में शुक्रवार को युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नाम तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

समाजसेवी गणेश भट्ट के नेतृत्व में युवाओं ने कीर्तिनगर बाजार से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

गणेश भट्ट ने कहा कि देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं की घटनाओं से छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 20 जुलाई को बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

समाजसेवी बीना चौधरी नेगी ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

प्रदर्शन के दौरान कुलदीप राणा, रवींद्र बिष्ट, अभिषेक उपाध्याय, प्रवीण सालेरा, विजय कुमार, अनिल खत्री सहित अन्य युवाओं ने भी अपने विचार रखे और आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad