हल्द्वानी में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी मुसीबत, चलते-चलते लग रहे ब्रेक… फिर वसूले जा रहे 200 रुपये

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में बीएटी-बीएमएस ऐप ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
मुखानी और दमुवाढूंगा क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने इस ऐप का दुरुपयोग कर 10 से अधिक ई-रिक्शों में अचानक चलते-चलते ब्रेक लगा दिए। ई-रिक्शा में सवारियां भी थी, जिससे बड़ा हादसा टलने से बच गया।
ई-रिक्शा चालक बहादुर सिंह, गोपाल कुमार ने बताया एक एक सप्ताह से इस तरह की हरकत देखने को मिल रही है। इसमें सबसे अधिक घटनाएं मुखानी और दमुवाढूंगा क्षेत्र में हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोंगो को चिह्नित कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त

 ई-रिक्शों में अचानक चलते-चलते लगाए ब्रेक

बताया कि बीएटी-बीएमएस (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) एक मोबाइल ऐप है, जिसका उपयोग कुछ ई-रिक्शों की बैटरी की निगरानी और संचालन के लिए किया जाता है। ई-रिक्शा चालकों का आरोप है कि इसी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर उनके वाहनों को बंद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

चालकों के मुताबिक, अचानक उनके ई-रिक्शे बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे सवारियों और चालकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो कुछ युवक ई-रिक्शा को ठीक करने के नाम पर 200-200 रुपये भी ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

मजबूरी में कई चालकों ने पैसे देकर अपने वाहन चालू करवाए। वहीं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad