हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रानीपुर कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू, निवासी अतमलपुर बोंगला, बहादराबाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि सोमवार को गौशाला में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की जानकारी सामने आने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
