किच्छा। नगर निकाय चुनाव के लिए किच्छा में मंगलवार सुबह से मतदान जारी है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
इसी क्रम में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और कांग्रेस के चेयरमैन प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
प्रशासन के अनुसार बूथ संख्या 67, पंत कॉलोनी-उत्तरांचल कॉलोनी में मतदाता कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं। वहीं बूथ संख्या 22 और 23, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी में भी मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
इसके अलावा बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17, कार्यालय सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन और संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक चिन्हित मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
