ऊंचापुल में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ: बहुमंजिला भवन पर चला बुलडोजर, शनिवार तक पूरी तरह होगा ध्वस्त

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में बाधक बने ऊंचापुल स्थित बहुमंजिला भवन को ध्वस्त करने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। प्रशासन और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
व्यस्त मार्ग पर जाम से बचने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई थी।

प्रशासन के अनुसार भवन को बचाने के लिए कब्जेदार हाई कोर्ट तक पहुंचे थे। इसके बाद डीएम को सुनवाई के निर्देश जारी हुए थे। मगर यह पक्ष कमेटी के समक्ष स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। शनिवार तक भवन पूर्ण रूप से ध्वस्त हो जाएगा। अब कठघरिया से ब्लाक और मंडी गेट से तीनपानी के बीच चिन्हित भवनों के भी ध्वस्तीकरण की रणनीति तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड के साथ शहर से जुड़े मुख्य चौराहों और तिराहों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। पहले आधा काम लोनिवि के पास था। मगर अब पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट एजेंट (यूयूएसडीए) को सौंप दिया गया है। कालाढूंगी रोड पर सड़क चौड़ीकरण की जद में सड़क से सटा पुराना बहुमंजिला भवन भी आ रहा था। नीचे आठ-नौ दुकानें बनी थी जबकि ऊपर घर। दो अलग-अलग परिवारों के लोग यहां रहते थे।

चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद लोनिवि ने पहला नोटिस जुलाई 2025 और दूसरा दिसंबर 2025 में भेजा था। लेकिन कब्जाधारक कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के निर्देशानुसार कमेटी ने प्रत्यावेदन का निस्तारण कर जगह खाली करने को कह दिया था। एक सप्ताह पहले प्रशासनिक टीम यहां कार्रवाई को पहुंची थी। लेकिन मामला फिर हाई कोर्ट पहुंचा। याचिका निस्तारित के बाद गुरुवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पोकलेन से भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

सामान समेटते नजर आए लोग

दुकान और घरों का अधिकांश सामान पहले ही निकाल लिया गया था। टीम के पहुंचने पर लोग छूटे सामान को समेटते नजर आए। कार्रवाई के दौरान आसपास भीड़ देखने को मिली। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रशासन के अनुसार भवन सड़क स्वामित्व से जुड़ी भूमि पर बना था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

कब्जाधारक की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। न्यायालय के निर्देशानुसार विधिक परीक्षण के बाद ही ध्वस्तीकरण किया गया है। मंडी गेट से तीनपानी और कठघरिया से ब्लाक के बीच में भी सड़क चौड़ी होनी है। प्रोजेक्ट की जद में आ रहे घर-दुकानों को नोटिस भेजने के बाद निस्तारण भी कर लिया गया है। लोगों से अपील है कि खुद चिन्हित हिस्से को हटा दें। – एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad