ओखलकांडा (नैनीताल) डबल वोटर लिस्ट में नाम पड़ा भारी: ग्राम प्रधान का चुनाव रद्द, दूसरे नंबर का प्रत्याशी बनेगा प्रधान

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदरेठा के ग्राम प्रधान का चुनाव जीत चुके प्रत्याशी का परिणाम धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने निरस्त कर दिया है।

चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को प्रधान घोषित करने के आदेश दिए गए हैं। हैं। शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई के बाद एसडीएम भट्ट ने यह आदेश जारी किए।

धारी तहसील की ग्राम पंचायत भदरेठा में आशा मटियाली और निर्मल सिंह चुनाव मैदान में थे। निर्मल सिंह ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि आशा मटियाली का नाम दो स्थानों की वोटर लिस्ट में है। इस लिहाज नामांकन नियमों के अनुरूप नहीं था और रिटर्निंग ऑफिसर को इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए था।

एसडीएम ने अपने आदेश में कहा कि इस आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर को उत्तराखंड हाईकोर्ट के 11 जुलाई 2025 के आदेश के हिसाब से कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्यता दी थी। आशा मटियाली का वोट

धारी एसडीएम ने जांच सही पाए जाने पर प्रधान पद से हटाने का दिया आदेश दूसरे नंबर का प्रत्याशी बनेगा मुखिया

मामला संज्ञान में आया है। उक्त मामले को लेकर आगे जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश बैनी, डीपीआरओ

जांच में आशा मटियाली का नामांकन अवैध है और उनके पक्ष में डाले गए सभी वोट भी शून्य माने जाएंगे। इसके साथ ही उनका ग्राम प्रधान के रूप में निर्वाचन भी रद्द कर दिया गया है। आदेश जिला पंचायत कार्यालय को भेज दिया गया है, नए ग्राम प्रधान की घोषणा वहां से होगी।

अंशुल भट्ट, एसडीएम धारी

अपने गांव के साथ-साथ हल्द्वानी में भी था। एसडीएम अंशुल भट्ट ने शिकायत के तथ्य सही पाए जाने पर चुनाव को रद्द करते हुए प्रधान का पद निरस्त करने का आदेश दिया है।

बता दें कि प्रधान चुनाव में आशा और निर्मल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था और दोनों के बीच हार-जीत महज एक वोट से हुई थी।