बाजपुर में भी अब मजदूरों का हंगामा: वेतन वृद्धि और सुरक्षा सुविधाओं को लेकर फैक्ट्री में प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। विक्रमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों श्रमिक सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)


प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रहा है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। मजदूरों ने कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

उनका कहना है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही कार्यस्थल पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम हैं। यहां तक कि कंपनी द्वारा यूनिफॉर्म (ड्रेस) तक नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था


प्रदर्शन के दौरान गुरप्रीत सिंह गोपी, संजय, राजेश, शिवा, प्रमोद, करन, मुकेश, सुनील, अरुण, श्याम, जनरल सिंह, विनोद और सुरजीत सहित कई श्रमिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad