अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड : राशन कार्ड सेवाएं हुईं डिजिटल, ऑनलाइन आवेदन के साथ सत्यापन अभियान भी शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने

राशन कार्ड सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं

सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया

है। अब आम नागरिक बिना किसी कार्यालय के

चक्कर लगाए स्वयं ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए

आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पुराने आरसीएमएस

(आरसीएमएस) सॉफ्टवेयर की जगह केंद्र सरकार के

स्मार्ट पीडीएस (स्मार्ट पीडीएस) पोर्टल को लागू

किया गया है। वहीं दूसरी ओर जिले में अपात्र राशन

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

कार्डधारकों के खिलाफ डोर-टू-डोर सत्यापन

अभियान भी तेज कर दिया गया है। खाद्य विभाग के

निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि पहले राशन कार्ड

से जुड़े सभी ऑनलाइन कार्य आरसीएमएस

(राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली) के

माध्यम से किए जाते थे, लेकिन अब इसे अपग्रेड कर

स्मार्ट पीडीएस प्रणाली लागू कर दी गई है।

नए पोर्टल में ‘सिटिजन’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता चाहें तो खाद्य विभाग कार्यालय पहुंचकर भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर राशन कार्ड में संशोधन से संबंधित कुछ तकनीकी कार्य बाधित हैं, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। राहुल डांगी ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर पूरे जिले में राशन कार्डों का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad