काठगोदाम से तीनपानी तक रात का सफर होगा रोशन, प्रमुख मार्गों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की प्रमुख सड़कों को रोशन करने के लिए नगर निगम को 1.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है, जहां से अंधेरा दूर करने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम की दोहरी मार : मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज,देहरादून से लेकर नैनीताल 15-16 अक्टूबर को मौसम दिखाएगा तेवर

इन मार्गों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

  1. नरीमन चौराहा से गौला पुल, काठगोदाम की ओर जाने वाली सड़क तक।
  2. रामपुर रोड पर देवलचौड़ से जीतपुर नेगी तक।
  3. मंडी बाईपास रोड पर।
  4. तीनपानी से ओपन यूनिवर्सिटी मार्ग तक।
  5. सुशीला तिवारी अस्पताल से दमकल विभाग की ओर जाने वाली सड़क पर।
  6. टीपीनगर चौराहा से मंडी गेट तक।
  7. कठघरिया से चौफुला तक।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: भाई की फटकार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नगर निगम की ओर से इन मार्गों को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर रात के समय आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मुझे और मेरे बच्चों को खतरा’, सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री से शिकायत का किया दावा, न्याय नहीं मिलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लिए धनराशि स्वीकृत होने संबंधी आदेश मिल गया है। जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad