लालकुआं में दर्दनाक हादसा: भाई की फटकार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर भाई की फटकार के बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं नगर से सटे वीआईपी गेट स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय संजय सक्सेना की पुत्री राखी सक्सेना (14) बिंदुखत्ता स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लगातार रील बनाने को लेकर उसके 16 वर्षीय बड़े भाई ने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद किशोरी ने कथित तौर पर अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ मूल, खटीमा में जन्म और दिल्ली में संघर्ष… जेन-जी की बुलंद आवाज बनी नेहा बोरा, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी पहचान

बताया गया कि किशोरी की मां ममता सक्सेना सिडकुल स्थित एक कंपनी में मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। परिवार पहले ही पिता को खोने का दुख झेल रहा था। ऐसे में बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) 13 अक्टूबर से उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की तालाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर लगा प्रतिबंध

यह घटना किशोरों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर परिवार में संवाद बनाए रखने की अहमियत को रेखांकित करती है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad