लालकुआं जंगली जानवरों से फसल बर्बादी पर गंभीर हुए किसान आयोग उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, वन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने आज लालकुआं स्थित वन अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और संभावित उपायों के संबंध में भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प


निरीक्षण के दौरान किसानों को जंगली जानवरों के कारण होने वाली आर्थिक क्षति से बचाने के लिए प्रभावी उपायों की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभाग के कार्यों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव


इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, वन दरोगा निधि कफल्टिया तथा लालकुआं भाजपा मंडल महामंत्री लालकुआं बॉबी सम्भल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad