लालकुआं न्यूज़- थान सिंह बिष्ट को मिली दुग्ध संघ के डायरेक्टर की जिम्मेदारी,अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ :पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने दी बधाई

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के ट्रेनिंग सेंटर में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए डायरेक्टर पद पर जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को मनोनीत किया गया।

बोर्ड बैठक में उपस्थित जिले के डायरेक्टरों एवं दुग्ध संघ के अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) 13 अक्टूबर से उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की तालाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर लगा प्रतिबंध

इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का , विधायक दान सिंह भंडारी सहित दुग्ध संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने थान सिंह बिष्ट को बधाई दी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव, समर्पण और सहयोग से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से तीनपानी तक रात का सफर होगा रोशन, प्रमुख मार्गों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

समारोह में दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल एवं कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ मूल, खटीमा में जन्म और दिल्ली में संघर्ष… जेन-जी की बुलंद आवाज बनी नेहा बोरा, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी पहचान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad