‘मुझे और मेरे बच्चों को खतरा’, सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री से शिकायत का किया दावा, न्याय नहीं मिलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक बड़ा गैंग नेताओं के फोन टैप कर रहा है और उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी टैप किए जा रहे हैं। विधायक ने आशंका जताई कि उनकी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से तैयार कर वायरल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना

भावुक होते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी जान को खतरा है और आशंका है कि उनकी गाड़ी का कभी भी एक्सीडेंट कराया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वह मुख्यमंत्री से शिकायत कर चुके हैं। साथ ही, अप्रैल 2025 में एसएसपी को लिखित शिकायत देने की बात भी कही।

विधायक ने आरोप लगाया कि इस कथित गैंग में कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं और यह निजी कंपनियों के माध्यम से काम कर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं जंगली जानवरों से फसल बर्बादी पर गंभीर हुए किसान आयोग उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, वन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण

सुमित हृदयेश ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर के संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि इन दोनों को कांग्रेस में शामिल करा दिया जाए तो वह अपनी विधायकी छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) 13 अक्टूबर से उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की तालाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर लगा प्रतिबंध

फिलहाल, विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और अन्य संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad