बिंदुखत्ता आंदोलन की अगली रणनीति तय, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में महारैली का ऐलान

खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने और अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है। तहसील परिसर में वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में चल रहा धरना 20वें दिन पहुंच गया है, जबकि कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के बैनर तले शहीद स्मारक पर चल रहा क्रमिक अनशन 23वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की बैठक में आंदोलन के अगले चरण के तहत 20 दिसंबर को हल्द्वानी में विशाल महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। महारैली में नैनीताल जिले के वन क्षेत्रों में अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही समितियों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

इस दौरान मंगल सिंह कोश्यारी, हर सिंह कोरंगा, खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रदीप बथ्याल और भुवन जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आंदोलनकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad