नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा की पहल रंग लाई : नैनीताल के 34 हजार और प्रदेश के 55 हजार पशुपालकों को राहत, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु आहार दर वृद्धि पर लगाई रोक

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को पत्र लिखकर 14 सितंबर को पशु आहार की दरों में वृद्धि करने के जारी आदेश पर पुनर्विचार कर समाधान का आग्रह किया था।

मुकेश बोरा ने बताया कि पशुपालकों की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तत्काल सचिव डेयरी विकास विभाग एवं प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को निर्देशित कर मूल्य वृद्धि को स्थगित कराते हुए दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत दी है। इसके साथ ही 14 सितंबर 2026 को जारी पशु आहार की दरों में वृद्धि एवं अनुदान में संशोधन संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय से नैनीताल जिले के करीब 34 हजार तथा पूरे प्रदेश के करीब 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में चौथी पुण्यतिथि पर गूंजा ‘अंकिता को न्याय दो’, लालकुआं में कांग्रेस का कैंडल मार्च (देखे वीडियो)

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर के आदेश में पशु-पक्षी आहार, मिनरल मिक्सचर, कॉम्पैक्ट फीड तथा साइलेज-भूसा की दरों में वृद्धि की गई थी। वर्तमान में बरसात और देवीय आपदा के कारण पशुपालकों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दरों में वृद्धि से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पशुपालकों की इसी चिंता को देखते हुए उन्होंने मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष मामला रखा और आदेश पर पुनर्विचार कर समाधान का आग्रह किया। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए दर वृद्धि संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया, जिससे हजारों दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में रोडवेज बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार (देखे वायरल वीडियो)

मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादक पशुपालकों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आदेश का स्थगित होना पशुपालकों के लिए बड़ी राहत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad